समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने मृतक नूरा के परिजनों को मदद सौंपी
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने विगत 20 दिसम्बर को उपद्रव मे मारे गये नूरा के परिवारजनों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से आया हुआ पांच लाख रूपये का ड्राफ्ट प्रदान करते हुए कहा कि इससे पूर्व भी घटना के तीसरे दिन ही स्थानीय स्तर पर समाजवादी पार्टी की ओर से मृतक के परिजनो को एक लाख रूपये की धनराशि की मदद दे दी गयी थी।
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रमोद त्यागी ने आरोप लगाते हुए कहा कि 20 दिसम्बर की घटना में एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाया जिसके विरू( पार्टी बराबर संघर्षरत है। इसके विरू( एक पीआईएल हाईकोर्ट में डलवा दी गयी है और एक अन्य की भी तैयारी चल रही है। उन्हांने मांग की कि 20 दिसम्बर को हुए उपद्रव की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ निर्दोष लोगों पर जिस प्रकार नोटिस आदि की कार्यवाही से कथित रूप से तंग किया जा रहा है उनको लेकर भी पार्टी न्यायालय का रूख करने जा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन से मांग की कि ओलावृष्टि और बेसमय की वर्षा के कारण खराब हो रही रबी की फसल के लिए किसानों को मुआवजा दिलाया जाये।
इस अवसर पर उन्होंने संदीप डबास एडवोकेट के सपा में शामिल होने की घोषणा की। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सहित अन्य नेताओं ने सत्तारूढ दल के एक बडे नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरू( दिये गये तथाकथित बयान को लेकर कहा कि यह बयान भर्त्सनायोग्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अखिलेश यादव के विरू( आज तक कोई अपराधिक केस दर्ज नहीं है जबकि लोगों ने अपने ऊपर दर्ज कुछ केसों को भी अपनी ही सरकार में आने पर वापस ले लिया है।
उन्होने कहा कि पिपुल्स रिप्रजेन्टेटिव एक्ट की एक प्रति आने वाले दिनों में जनपद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री को भेट की जायेगी ताकि वे समझ सके कि कानून के शासन में किसी को भी चुनाव लडने से बेवजह नहीं रोका जा सकता। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता चंदन चौहान, अब्दुल्ला राणा, मुफ्ति जुल्फिकार, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी, वसी अंसारी, विनय पाल, शौकत अंसारी, शमशाद, नूर हसन, हाजी लियाकत, निधिषराज गर्ग, साजिद हसन आदि मौजूद रहे।
