Samajwadi Party के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ी, ICU में शिफ्ट
Samajwadi Party के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई है। वह कई दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता में भर्ती हैं। मुलायम सिंह यादव को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है, अखिलेश यादव, बेटे अर्जुन के साथ गुरुग्राम के मेदांता पहुंच गए हैं, मेदांता अस्पताल शाम 7.30 बजे नेता जी के स्वास्थ्य से संबंधित मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा। उनके चाचा शिवपाल यादव और प्रतीक यादव के साथ अपर्णा भी दिल्ली पहुंच गई हैं।
इससे पूर्व मिली खबरों में कहा गया था कि Samajwadi Party के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है मुलायम सिंह यादव कई दिनों से मेदांता में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज दोपहर अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में अब शिफ्ट कर दिया गया है.
मुलायम के सीरियस होने की खबर मिलते ही उनके बेटे और Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव और मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. परिवार के बाकी सदस्य भी दिल्ली पहुंच रहे हैं और मेदांता अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव के हालत की जानकारी लेंगे।
बता दें खराब सेहत की वजह से मुलायम सिंह यादव Samajwadi Party के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी शामिल नहीं हुए थे. उनका इजाल लम्बे समय से मेदांता से चल रहा है. आज उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की खबर आते ही परिवार के लोग गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं.

