उत्तर प्रदेश

Baghpat News: पेड़ में जा घुसी तेज़ रफ़्तार कार, हादसे में 3 की मौत

Baghpat News: Delhi-Saharanpur National Highway 709 B पर सोमवार की शाम एक तेज़ रफ़्तार कार पेड़ में जा घुसी। इस सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

 बागपत के सरुरपुर गांव के रहने वाले पांच दोस्त बालेनो कार लेकर बड़ौत आ रहे थे। कार को मोनू नाम का युवक चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड काफी तेज थी। जब वे बड़ौली और ट्योढ़ी के बीच पहुंचे तो गाड़ी का सन्तुलन बिगड़ने से कार सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी।

इस हादसे में 3 की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। मृतकों में मिंटू पुत्र ओमवीर उम्र 35 वर्ष, मोनू पुत्र जसवीर उम्र 33 वर्ष, अनिल पुत्र राजपाल उम्र 35 वर्ष शामिल है। वहीं, घायलों में अश्वनी पुत्र धीर सिंह व सोनू पुत्र ओमपाल शामिल है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

इनमें मींटू व अनिल को बागपत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया है कि नगर के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया जबकि मींटू व अनिल को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। तीन मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 8 =