Sant Kabir Nagar: तीन साल पहले पहले हुई थी शादी, दहेज की बली चढ़ी एक और पत्नी
Sant Kabir Nagar: बस्ती मंडल के संत कबीर नगर जनपद के मेहदावल थाना के बिसौवा गांव पर एक बेटी दहेज की बली चढ़ गई.फिलहाल मेहदवाल पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी बाल किशन को अरेस्ट कर लिया है. बाल किशन पर दहेज उत्पीड़न और पत्नी की दहेज हत्या का आरोप लगा. पत्नी की मृत्यु के बाद आरोपी पति फरार चल रहा था. शादी के महज तीन साल अभी बीते थे दहेज ने एक बेटी की बली ले ली.
जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले घरवालों ने अपनी बेटी की शादी बड़ी धूम धाम से की. अपनी हैसियत के हिसाब से सभी समान दिए. शादी के बाद कुछ महीने तक तो सब ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ दिन बाद दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू हुआ.
दहेज में गाड़ी, नगद की मांग जब पूरी नहीं हुई तो उसने साथ मारपीट की जाने लगी. बीते 16 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता को मौत हो गई. जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया.

