उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar News: चाकू दिखाकर युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sant Kabir Nagar News: बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में  का ही एक युवक घर में घुसकर एक युवती को चाकू दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। थाने में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थाने में दिए गए तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि 21जून 2022 को रात्रि 11 बजे गांव का दीपक यादव पुत्र जोगिन्दर यादव मेरे घर में घुस गया। चाकू दिखाकर मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीटा एवं जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। थाने पर तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपित युवक के विरुद्ध घर में घुसकर दुष्कर्म मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =