वैश्विक

सऊदी अरब: धार्मिक यात्राओं पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने का फैसला

204Fe0B6Ee1D4773B3A75147E34D6Dcc 204Fe0B6Ee1D4773B3A75147E34D6Dcc 186B1F47F99D4Aa6A89046Adaedaf75F Ccea6 |कोरोनावायरस के डर से पूरी दुनिया खौफ में है। सऊदी अरब ने भी इससे बचने के लिए अहतियात बरतनी शुरू कर दी है। सऊदी ने अपने यहां कोरोनावायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए धार्मिक यात्राओं पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की, अस्थायी रूप से मक्का और मदीना सहित धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए राज्य में तीर्थयात्रियों के प्रवेश को प्रतिबंध किया गया है। 

सऊदी अरब ने कोरोनोवायरस की वजह से अन्य देशों के पर्यटक वीजा के साथ प्रवेश को भी निलंबित कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उपायों को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा की गई सिफारिशों के अनुरूप किया गया है और कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए वैश्विक प्रयासों का समर्थन किया गया है।

जीसीसी देशों से राष्ट्रीय पहचान पत्र का उपयोग कर सऊदी की यात्रा करने वाले लोगों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन मंत्रालय का कहना है कि सऊदी नागरिक घर लौटने में सक्षम होंगे। जीसीसी नागरिकों को भी अपने स्वयं के पहचान पत्र का उपयोग करके अपने देशों में लौटने की अनुमति होगी।

मंत्रालय ने कहा कि सऊदी ने इस वायरस के प्रसार को सीमित करने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उपायों का समर्थन किया और अपने नागरिकों से कोरोनोवायरस के प्रकोप का सामना करने वाले देशों की यात्रा करने से पहले सावधानी बरतने का आग्रह किया है। सऊदी अरब का कहना है कि ये उपाय अस्थायी हैं और संबंधित अधिकारियों द्वारा निरंतर मूल्यांकन के अधीन हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − fourteen =