वैश्विक

सबसे बड़ी कॉफी पेंटिंग बनाने के लिए गिनीज बुक में दर्ज हुआ सऊदी अरब की महिला का नाम

सऊदी अरब की एक महिला कलाकार ने कॉफी के दानों से दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाकर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह देश की पहिला महिला बन गई हैं।

ओहुद अब्दल्ला अल्माल्की की कॉफी पेंटिंग में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की सात प्रसिद्ध हस्तियों के चित्रों दर्शाया गया।

उन्होंने सऊदी अरब और यूएई के क्रमश: अब्दुल अजीज बिन अब्दुल रहमान और शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान की दो विशाल तस्वीरें बनाईं। अल्माल्की ने उपयोग की समयावधि बीत चुके कॉफी के लगभग 4.5 किलोग्राम दानों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने भूरे रंग के कॉफी पाउडर को पानी के साथ मिलाकर सभी तस्वीरें बनाईं।

अल्माल्की ने कहा, दो गवाहों, वीडियो रिकॉर्डिंग और ड्रोन फुटेज की चौकस निगरानी के अंतर्गत इसे पूरा करने में मुझे लगातार 45 दिन लगे। मेरा उद्देश्य दोनों राष्ट्रों के बीच सदियों पुराने संबंध की याद दिलाना है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =