Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बड़ा हादसा होने से टला: लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर। जे3 10 |4 14 |पीएस पब्लिक स्कूल की गाड़ी टाटा मैजिक नंबर 12 ज् 2725का ड्राइवर शुभम पुत्र योगेंद्र निवासी लककपुरा थाना भोपा मुज़फ्फरनगर इस गाड़ी से शुक्रताल इलाहाबास से बच्चों को लेकर जेपीएस पब्लिक स्कूल मोरना जा रहा था, ग्राम इलाहाबास के पास ड्राइवर शुभम द्वारा गाड़ी को लापरवाही व तेज गति से चलाने के कारण गाडी रास्ते कच्चे में उतर गई तथा कूड़े के ढेर में जा धसीं, ड्राइवर शुभम के स्कूल की गाड़ी टाटा मैजिक को लापरवाही व तेज गति से चलाने से किसी प्रकार बच्चे किसी चोट लगने से बच गए

जेपीएस पब्लिक स्कूल की गाड़ी टाटा मैजिक नंबर प्लेट नहीं है इस सूचना पर जनपदीय पीआरवी व थाना भोपा पुलिस बल मोके पर पहुंचा और बच्चों को तत्काल आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पीआरवी व थाना भोपा पुलिस की जीप द्वारा सकुशल जेपीएस स्कूल पहुँचाया गया है । जेपीएस.स्कूल के ड्राइवर सहित प्रबन्धक व प्रधानाचार्य द्वारा भी अपने कर्तव्यों की उपेक्षा की गयी गई तथा स्कूल की गाइड लाइन का पालन नहीं है।

जेपीएस स्कूल के ड्राइवर सहित प्रबन्धक व प्रधानाचार्य की घोर लापरवाही द्वारा कृत कार्य के लिए चौकी प्रभारी मोरना सुनील कुमार द्वारा थाना भोपा पर ब्छ.381ध्19 न्ै.279 प्च्ब् व धारा-७५ किशोर न्याय (बच्चे की देख रेख एवं संरक्षण ) अधिनियम २०१५ बनाम १ .ड्राइवर शुभम पुत्र योगेंद्र निवासी लककपुरा थाना भोपा मुज़फ्फरनगर २ . स्कूल प्रबन्धक कृष्णकांत शर्मा पुत्र जगदीश प्रशाद शर्मा निवासी म० न० -५९ द्वारकापुरी थाना नई मंडी मुज़फ्फरनगर ३ . स्कूल प्रधानाचार्य राजन शर्मा पुत्र भूपेंद्र शर्मा निवासी दक्षिण कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर मुज़फ्फरनगर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है तथा  स्कूल की सभी गाड़ियों का भौतिक परीक्षण कराया जा रहा है स्कूल की मान्यता की जांच के संबंध में जिलाधिकारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − six =