फिल्मी चक्कर

स्क्रिप्ट रेडी: क्या Bajrangi Bhaijaan 2 में नजर आएंगे Salman Khan?

आयुष शर्मा की आगामी फिल्म रुसलान के प्रेस मीटिंग के दौरान निर्माता के.के. राधामोहन ने बताया कि Bajrangi Bhaijaan 2 की स्क्रिप्ट रेडी है. इस प्रमोशनल इवेंट में बजरंगी भाईजान की कहानी के राइटर वी. विजयेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे.

राधामोहन ने उनकी ओर मुड़ते हुए कहा कि बजरंगी भाईजान 2 की स्क्रिप्ट Salman Khan को सुनाई जाएगी. ये खबर जानकर उनके चाहने वाले यकीनन खुश हो जाएंगे. बता दें कि बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. फिल्म ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली थी. इसके गाने, डायलॉग, कहानी सब जबरदस्त था.

हाल ही में सलमान खान ने फैंस को बताया था कि वो जल्द ही कई फिल्मों की घोषणा करने वाले हैं. कहा जा रहा है कि इन फिल्मों में एक बजरंगी भाईजान 2 भी हो सकती है. फिलहाल फैंस तो फाइनल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, पिछली बार एक्टर टाइगर 3 में नजर आए थे. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 2 =