उत्तर प्रदेश

Mathura: वृंदावन में लूट करने वाले दो लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mathura बुधवार को पुलिस ने मां-बेटे से लूट करने वाले दो लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के बाद जेल भेज दिया। लूट का माल भी इनसे बरामद किया गया है। चर्चा है कि बुधवार सुबह थाने से भागे संदिग्ध लुटेरे को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम रही। मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल करने का दावा करके अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है।

घटना वृंदावन थाना क्षेत्र के मथुरा-वृंदावन रोड पर स्थित वात्सल्य ग्राम के पास हुई थी। बैरागपुरा गली तीन निवासी पूजा त्यागी बेटे के संग स्कूटी से वृंदावन से लौट रहीं थी। बाइक सवार तीन लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में मां-बेटे घायल हो गए थे। इस मामले में घायल महिला की बहन चित्रा ने लुटेरों के खिलाफ कोतवाली वृंदावन में पर्स लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था।

16 अप्रैल को वृंदावन पुलिस ने एक संदिग्ध लुटेरे को हिरासत में लेते हुए लूट में प्रयोग बाइक बरामद कर ली। बुधवार सुबह हिरासत से लुटेरा भाग खड़ा हुआ। इसके बाद बुधवार देर रात मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल करके गिरफ्तार करने वाली वृंदावन पुलिस व एसओजी की टीम ने खुलासे का दावा किया है। 

वृंदावन पुलिस हिरासत से भागे मोहित तिवारी निवासी कैलाश नगर को फरार दिखा रही है, जबकि तेजवीर चौधरी उर्फ विष्णु निवासी कैलाश नगर और अनमोल यादव उर्फ रिंकू निवासी कैलाश नगर की पवन हंस हेलिपैड पर मुठभेड़ में घायल होते हुए गिरफ्तारी दिखाई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 5 =