उत्तर प्रदेश

बैटरी रिक्शा चालक 16 वर्षीय किशोर का शव नगला राठौर गांव के बाहर कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी

इटावा में दो दिन में हुई चार हत्त्या। कल शाम जसवंतनगर क्षेत्र में एक बैटरी रिक्शा चालक 16 वर्षीय किशोर का शव नगला राठौर गांव के बाहर कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसका बैटरी रिक्शा निलोई गांव के बाहर एक तालाब में मिला जिस आधार पर की गई खोजबीन के दौरान किशोर का शव 500 मीटर दूर एक कुएं में पाया गया।

थाना कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम निलोई से नगला राठौर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित तालाब ककरैया में अलख सुबह एक बैटरी रिक्शा पड़ा देख लोग आशंकित हो गए। शीघ्र ही पुलिस को सूचना दी गई और बैटरी रिक्शा को जेसीबी के जरिए बाहर निकलवाया गया। रिक्शे से बैटरी गायब थी। इधर लोहामंडी मोहल्ले के अजय कुमार बाथम अपने बैटरी रिक्शा चालक 16 वर्षीय पुत्र कुश को रात भर से ढूंढ रहे थे।

पुलिस को भी सूचना दे रखी थी। जैसे ही उन्हें एक बैटरी रिक्शा निलोई गांव के पास तालाब में पड़ा होने की जानकारी मिली वह मौके पर पहुंचे और अपना बैटरी रिक्शा पहचान लिया। तालाब में खोजबीन के लिए गोताखोरों को बुलाया गया

तब तक ग्रामीणों ने पुलिस के साथ आसपास के खेतों में खोजबीन शुरू कर दी। तालाब से लगभग 500 मीटर की दूरी पर भट्टे की ईंट पथाई वाले स्थान पर कुश की चप्पलें मिलने के बाद नगला राठौर स्थित सरकारी ट्यूबवेल से कुछ दूर पहले एक निष्प्रयोज्य कुएं में खोजबीन के दौरान कुश का शव बरामद हुआ।

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम, उप निरीक्षक नितेंद्र वशिष्ठ सहित पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित किया और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। संदिग्धावस्था में मिले मृतक किशोर के गले में अंगौछा बंधा हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस को घटना के शीघ्र खुलासे के आदेश दिए हैं। एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =