Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दुकान की छत पर अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

मुजफ्फरनगर। दुकान की छत पर अज्ञात युवक का शव पडा देख अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। युवक का शव पडा होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की शामली रोड स्थित शामली स्टैण्ड पुलिस चौकी क्षेत्र मे चरथावल बस स्टैण्ड के पास टायर की दुकान की छत के उपर करीब 40-45 वर्षीय एक एक युवक का शव पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड व मार्किट के दुकानदारो की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया।

लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त युवक ने सलैटी चेकदार पैंट व सफेद नीली काली चैक की शर्ट व नीला हुड व हल्के बादामी रंग की जर्किन पहन रखी है।

पुलिस का कहना है कि मौके पर मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया गया। लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक के हुलिये के आधार पर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उसके परिवारजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। यह मामला आज दिनभर चरथावल बस स्टैण्ड के आसपास के दुकानदारो मे चर्चा का विषय बना रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =