Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हाईवे के समीप महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

मंसूरपुर। हाईवे के समीप खाली पडे प्लाट पर महिला का शव पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मृतका की शिनाख्त के प्रयास तेज किए।

जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर मूलचन्द रिर्सोट के पास विगत 11 नवम्बर 2020 को एक अज्ञात महिला का शव मिला था।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त महिला के शव की अभी तक पहचान नही हो सकी है। पुलिस द्वारा मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतका के विषय मे कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत ही मंसूरपुर पुलिस को अवगत कराने मे सहयोग करें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − four =