वैश्विक

Serbia: 14 वर्षीय छात्र ने एक स्कूल में छात्रों और सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग की, आठ लोगों की मौत

Serbia में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है. राजधानी बेलग्रेड से लगभग 60 किलोमीटर (37 मील) दक्षिण में एक सर्बियाई शहर के पास हुई गोलीबारी में गुरुवार देर रात आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए.

आरटीएस टेलीविजन की खबर के मुताबिक, यह गोलीबारी म्लाडेनोवाक के पास उस वक्त हुई जब हमलावर ने चलती गाड़ी से स्वचालित हथियार से गोलियां चलायीं और फरार हो गया. पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है.

सर्बिया में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. कुछ दिनों पहले ही सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में फायरिंग की घटना सामने आई थी. बीबीसी की खबर के मुताबिक, एक 14 वर्षीय छात्र ने एक स्कूल में छात्रों और सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग की.

स्थानीय समाचार एजेंसी तंजुग की रिपोर्ट के हवाले से बीबीसी ने बताया कि फायरिंग में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं. Serbia पुलिस ने बताया कि सातवीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले पहले इसी साल म्लाडेनोवैक में एक ग्रामीण ने 13 रिश्तेदारों और पड़ोसियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21956 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =