Serena Williams दूसरी बार बनीं मां
अमेरिका की टेनिस स्टार और 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन Serena Williams दूसरी बार मां बन गई हैं. सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार सेरेना ने टेनिस स्टार के रूप में अपना आखिरी मैच खेलने के ठीक एक साल बाद बेटी को जन्म दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है.
41 साल की Serena Williams और उनके पति एलेक्सिस ओहानियन की यह दूसरी संतान है. उनकी पहली बेटी ओलंपिया का जन्म 2017 में हुआ था. उन्होंने छोटी बेटी का नाम आदिरा रिवर ओहानियन रखा है. दोनों ने अपने दूसरे बच्चे की खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.
Serena Williams और एलेक्सिक की बड़ी बेटी ओलम्पिया ने भी अपनी छोटी बहन की फोटो शेयर की है. ओलम्पिया जिस तरह से अपनी छोटी बहन को थामे हुए है, वह देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा. एडिरा को देखकर ओलम्पिया का रिऐक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Serena Williams and Alexis Ohanian welcome their second child, a girl named Adira River. ❤️
( @serenawilliams) pic.twitter.com/CVc2Igg4V9
— NBC Olympics & Paralympics (@NBCOlympics) August 22, 2023
एलेक्सिस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं यह बताते हुए आभारी हूं कि हमारे घर प्यार ही प्यार, एक खुश और स्वस्थ नवजात लड़की और खुश और स्वस्थ मां. सेरेना आपने मुझे एक और प्यार गिफ्ट दिया है. सभी डॉक्टर और नर्स को भी धन्यवाद जिन्होंने पत्नी और बेटी की देखभाल की.’
एलेक्सिस ने आगे लिखा, ‘मैं कभी नहीं भूल सकता जब ओलंपिया को उसकी छोटी बहन से मिलाया.’ वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए सेरेना ने कैप्शन में लिखा, ‘एडिरा रिवर ओहानियन’. सेरेना विलियम्स के पति एलेक्सिस ओहानियन रेडिट के सह-संस्थापक हैं. नवंबर 2017 में न्यू ऑरलियन्स में सेरेना और एलेक्सिस की शादी हुई थी.

