उत्तर प्रदेश

बस्ती: सागौन के बाग में लाश मिलने से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी

 बस्ती जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है। गनेशपुर रोड के किनारे सागौन के बाग में लाश मिलने से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों की माने तो मृतक युवक के आँख व सिर पर चोट लगी है। मृतक की पहचान सुखराम निवासी डेरवा गनेशपुर के रुप में हुई है। वहीं दूसरी ओर वाल्टरगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने मामा के घर रहता था और दिव्यांग भी था। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 14 =