Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन आयोजित

मुजफ्फरनगर। पंचायती गुरूद्वारा पंचदरा समिति रजि. के तत्वाधान में श्री गुरूनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर भगत सिंह रोड सब्जी मंडी के सामने ट्रंक मार्किट पंडाल में रात्रि सात बजे से दस बजे तक महान कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन खालसा दल के प्रधान स. सतनाम सिंह हंसपाल द्वारा किया गया।

महान कीर्तन दरबार में ज्ञानी मनविंद्र सिंह देहरादून वाले, बीबी अमनदीप कौर पटना साहिब शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया। बीबी अमनदीप कौर रागी जत्थे ने कीर्तन से गुरूनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रकाश पर्व पर पंजाबी नेता अशोक बाटला, अनिल टंडन, सतनाम सिंह, राजेंद्र जुनेजा, राजेंद्र वाधवा, हरमिंद्र सिंह, अशोक बाटला, स्वराज सिंह, सीईओ मंजित सिंह, एवं रागी जत्था मनविंद्र सिंह देहरादून वाले एवं बीबी अमनदीप कौर को गुरूघर का सर्वोच्च सम्मान सरोपा भेट किया गया।

गत रात्रि सुरजीत सिंह ने पंचायती गुरूद्वारा पंचदरा समिति सर्राफा बाजार पर अरदास की और इसके उपरांत गुरू का अटूट लंगर चला जिसमें संगतों को छकाया गया। गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हजारों की संख्या में संगतों ने शामिल होकर गुरू की खुशियां प्राप्त की। पूरे पंडाल में जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे गूंज उठे।

भगत सिंह रोड एवं पंडाल को दुल्हन की तरह लाईटों, गुब्बारों व फूूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम में खतौली, जानसठ, रामराज, सिसौना आदि से भी संगते पहुंची थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. प्रीतिपाल सिंह कथूरिया, स. सतनाम सिंह हंसपाल, स. हरमिंद्र सिंह, सुभाष साहनी, कमल, बलविंद्र सिंह, सुरेंद्र वर्मा, अनिल टंडन, स. जितेंद्रदीप सिंह सिडाना, स. सुरजीत सिंह, जय अरोरा, कालू मलिक, स. रणजीत सिंह, स. राजेंद्र सिंह चंडोक, नीशू बांगा, सतीश अनेजा एडवोकेट, रणजीत सिंह गम्भीर, राजेश चंडोक, कमल तलवार, गोपाल कृष्ण अरोरा, राजेंद्र तनेजा आदि का सहयोग व योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20683 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk