Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शाहपुर: जिलाधिकारी ने मनरेगा कार्यो का किया निरीक्षण

शाहपुर। जिलाधिकारी ने क्षेत्र के गांव गढी बहादरपुर का भ्रमण कर मनरेगा कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे मास्क के सम्बन्ध मे भी जानकारी ली।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने आज जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गढी बहादरपुर मे चल रहे मनरेगा कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग अपनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम द्वारा वहां कार्य कर रहे मजदूरो को मास्क वितरीत किए गए।

उन्होने कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने गांव गढी बहादरपुर स्थित स्वयं सहायता समूह पहुंच कर वहां तैयार किए जा रहे मास्क के सम्बन्ध के विषय मे जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मानको का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। इस दौरान एसडीएम बुढाना कुमार भूपेन्द्र आईएएस, सीओ बुढाना गिरीजा शंकर त्रिपाठी, थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिह आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + five =