फिल्मी चक्कर

शाहरुख खान के बेटे अबराम ने कराया फोटोशूट

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने सोशल मीडिया पर अबराम के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. अबराम की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. अभी तक आपने अबराम की ज्यादातर तस्वीरें पैपराजी द्वारा क्लिक की हुई देखी होंगी. हालांकि ये पहली बार है जब अबराम का कोई ऐसा फोटोशूट सामने आया है.

View this post on Instagram

Guessing he loves the camera !!!!

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

अबराम के इस फोटोशूट को देखने के बाद अंदाजा लगया जा रहा है कि वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सिनेमा में डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि इसे लेकर शाहरुख खान या गौरी की और से कोई बातचीत नहीं की गई है. फोटोशूट की बात करें तो अबराम इन तस्वीरें में बेहद कॉन्फीडेंट और क्यूट लग रहे हैं. गौरी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “शायद कैमरे से प्यार है.”अबराम की ये तस्वीरें देखने के बाद गौरी का कैप्शन सटीक बैठ रहा है.

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस फोटोशूट के लिए अबराम ने ग्राफिक टी, बॉम्बर जैकेट और जॉगर्स पहने हैं. आपको बता दें कि अबराम अक्सर ही स्टार किड्स की पार्टीज में दिखाई देते रहते हैं. अबराम के साथ साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं. सुहाना की एक-एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती है.

View this post on Instagram

Guessing he loves the camera !!!

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk