फिल्मी चक्कर

‘शक्तिमान’ की टीवी पर वापसी: पुराने जमाने के कई लोकप्रिय शो शुरू

Shaktimaan - Episode 18 - Youtubeभारतीय टेलीविजन के इतिहास के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक रहे ‘शक्तिमान’ की टीवी पर वापसी हो रही है. ‘शक्तिमान’ के मुख्य कलाकार मुकेश खन्ना ने इसकी पुष्टि की है.

कोरोना वायरस के चलते लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान दर्शकों के लिए पुराने जमाने के कई लोकप्रिय शो शुरू किए गए हैं, जिनमें ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ भी शामिल हैं. इसके अलावा शाहरुख खान अभिनीत ‘सर्कस’ और रजीत कपूर अभिनीत ‘ब्योमकेश बक्शी’ को भी राष्ट्रीय प्रसारक और उससे जुड़े चैनलों पर प्रसारित करने की घोषणा हुई है.

अभिनेता ने तारीख और समय की जानकारी अभी नहीं दी है. उन्होंने प्रशंसकों से प्रतीक्षा करने के लिए कहा है. ‘शक्तिमान’ का प्रसारण दूरदर्शन पर 1997 से 2005 के बीच हुआ था. इसके बाद 2011 में ‘शक्तिमान: द एनिमेटेड सीरीज’ और 2013 में टेलीविजन फिल्म ‘हमारा हीरो शक्तिमान’ भी आई थी.

ऐसी खबरें हैं कि मुकेश खन्ना ‘शक्तिमान’ का सीक्वल लेकर आएंगे. उन्होंने हाल में एक इंटरव्यू में इसकी जानाकरी देते हुए बताया है कि वो शक्तिमान के सीक्वल पर करीब 3 साल से काम कर रहे हैं.

मुकेश खन्ना ने टि्वटर पर रविवार को ‘शक्तिमान’ के फिर से: प्रसारण की जानकारी दी. उन्होंने एक वीडियो क्लिप में कहा, ‘‘एक दिन में देश के दो महाकाव्यों ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ को देखना लॉकडाउन में रह रहे 135 करोड़ भारतीय लोगों के लिए खुशी की बात है. घर पर रहें और इसका आनंद उठाएं. इससे अच्छी खबर हो नहीं सकती. लेकिन ‘शक्तिमान’ के प्रशंसकों के लिए भी अच्छी खबर ला रहा हूं. ‘शक्तिमान’ भी जल्द आने जा रहा है.’’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21212 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =