उत्तर प्रदेश

Shamli News:गांव बलवा में गौ तस्करों के हमले में पुलिस ने लिया हमलावरों का पक्ष, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने किया हमला

Shamli News:  गांव बलवा में गौ तस्करों ने लाठी डंडों और तेज धारदार हथियार से एक परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। गो तस्करों के हमले में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत करने गए पीड़ितों पर ही सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 151 भेज दिया। वहीं, पीड़ित पक्ष हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उच्च अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर लगा रहा है।

 मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा का है। जहां पर जमशेद के बेटे साबिर और जावेद का परिवार रहता है। साबिर व जावेद अपने घर पर बाहर खड़े हुए थे। तभी गांव के ही रहने वाले जनाब, कय्यूम, हारून, तालिब पुत्र इकबाल, मनु उर्फ मनोहर करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने तेज धारदार हथियार आदि लेकर उनके ऊपर हमला कर दिया। जिसमें साबिर और जावेद को गंभीर चोट आई।

 घटना 9 नवंबर की है, जहां पीड़ितों ने सुरक्षा के लिए घर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। पीड़ित परिजन घटना के बाद कैमरे की सीसीटीवी फुटेज को लेकर सदर कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया। तो उल्टा कोतवाल नेमचंद ने पीड़ितों को गाली देकर उल्टा धारा 151 में ही जेल भेज दिया।

घायल पीड़ितों का आरोप है कि अपने घर पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगवाए हुए हैं जिसका विरोध जनाब ओर उसके पक्ष के लोगों ने कई बार किया। क्योंकि वह लोग इसी रास्ते से आते जाते हुए गोमांस ओर गौ तस्करी करते हैं। जिसके चलते उन लोगों की उनके साथ पहले भी कहासुनी और मारपीट हुई थी। इसी को लेकर बीते 9 नवंबर को करीब 11:00 बजे आधा दर्जन युवक आए और साबिर और जमशेद पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया था जिसमें दो लोगों को चोट आई थी।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि जब पीड़ित कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली गये तो कोतवाल ने खुद हमारे मामले गो तस्करों का पक्ष लिया और हमारे खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने घटना की वीडियो देखना भी मुनासिब नहीं समझा और ना ही कोई जांच पड़ताल किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 16 =