Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डीएसएम शुगर मंसूरपुर द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएसएम शुगर मंसूरपुर द्वारा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देशन में चलाई जा रही सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत गांव जीवना में डॉक्टर पूर्वी एवं टीम के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

जिसमें महिला एवं बच्चों सहित लगभग १०० लोगों ने चिकित्सा लाभ प्राप्त किया, चीनी मिल द्वारा संचालित सामाजिक सेवा के माध्यम से गांव जीवना में यह द्वितीय चिकित्सा शिविर का आयोजन रहा, कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि आज ही डीएसएम शुगर मंसूरपुर द्वारा कारखाना परिसर में कोविड रोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन भी किया गया

जिसमें १२ वर्ष से १४ वर्ष के बच्चों को कोरबीवैक्स, १५ वर्ष से १८ वर्ष के बच्चों को कोवैक्सीन तथा १८ वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के लिए कोवीशील्ड की प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर डोज का टीकाकरण किया गया

जिसमें ४० बच्चों एवं १३० महिला एवं पुरुषों को प्रथम द्वितीय एवं बूस्टर डोज लगाई गई, कैंप का संचालन सुधा एनम एवं टीम सीएससी खतौली द्वारा किया गया, इस दौरान चीनी मिल की ओर से विश्व दीपक कुमार, बलधारी सिंह, पवन कुमार शर्मा, सौरव शुक्ला, डॉ प्रदीप, संजीव कुमार, संदीप कुमार, ब्रजराज यादव, करण सिंह, विशाल सिंह, संजीव शर्मा, सुधीर तोमर, राहुल दुबे, तरुण चौहान एवं अन्य अधिकारी गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + eighteen =