उत्तर प्रदेश

Shikohabad: वृद्ध मां को बदनीयती से दबोच लिया-दुष्कर्म का प्रयास

Shikohabad में बेटे ने अपनी वृद्ध मां को बदनीयती से दबोच लिया। उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी ने मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पीड़िता ने अपने बेटे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।शिकोहाबाद में बेटे ने अपनी वृद्ध मां को बदनीयती से दबोच लिया।
उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी ने मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पीड़िता ने अपने बेटे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने अपनी ही 65 वर्षीय वृद्ध मां के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता गांव के ही प्रधान के साथ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना शिकोहाबाद पहुंची।
जहां उसने पुलिस को आप बीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर पर मौजूद थी। उसी दौरान रात के समय उसके सगे बेटे ने बदनीयती से उन्हें दबोच लिया। उसके संग दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बेटे के अचानक हमले से वृद्धा के भी होश उड़ गए।
उसने किसी तरह आरोपी बेटे को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और बच निकली। वृद्धा के शोर को सुनकर ग्रामीण वहां आ गए। जिन्होंने वृद्धा को बचाया। आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित वृद्धा ग्राम प्रधान के साथ थाने पहुंची। जहां उसने अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + twenty =