Muzaffarnagar: शिवालयों पर हर हर महादेव के जयघोष के बीच हुआ जलाभिषेक
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar: शहर के बीच संचालित कांवड़ का रेला महाशिवरात्रि पर समाप्त हो गया तो दूसरी ओर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। हर हर महादेव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ। शिव चौक समेत शहर के प्रमुख शिवालयों में रात से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरू हुआ और देर शाम तक जारी रहा। हर-हर महादेव के बीच मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। मंदिरों में आस्था की लहर उमड़ रही थी। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। हरिद्वार से कांवड़ उठाने का शुरू हुआ सिलसिला महाशिवरात्रि के मौके पर संपन्न हुआ।
कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर शहर के बीच से गुजरते रहे और महाशिवरात्रि के मौके पर पहुंच कर भोले शिवशंकर का जलाभिषेक कर अपनी मन्नत पूरी की। महाशिवरात्रि के मौके पर शिव चौक पर जलाभिषेक को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पीछे से आने वाले कांवड़िए जो अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए थे उन्होंने भी शिव चौक पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इसके अलावा शहर के श्रद्धालुओं का शिव चौक पर जल चढ़ाने के लिए तांता लगा रहा। सुबह से ही शिव चौक पर जल चढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिवालयों में भगवान शिव शंकर के भजन गूंज रहे थे।
उत्साह व अगाध श्रद्धा के साथ शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे रहे। शिव भक्त बेल पत्ता, दूध, फूल, काले तिल व अन्य पूजन सामग्री के साथ शिवालय पहुंचे और जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव चौक पर जलाभिषेक को सबसे लंबी कतार लगी थी। शिव चौक से लेकर नावल्टी चौक तक शिवभक्त अपनी बारी का लाइन में लगकर इंतजार कर रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच शिवालयों में भगवान शिव शंकर को जल चढ़ाया गया। देर शाम तक श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना करते रहे। भक्त भोले की आराधना व जलाभिषेक में लीन दिखाई दिए। शिव चौक के अलावा गांधी कालोनी अनंतेश्वर महादेव मंदिर, बोहरो का मंदिर, बालाजी धाम, गणेश धाम, गऊशाला रोड पंचायती मंदिर, श्रीबालाजी दरबार समेत शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव अधिनस्थों के साथ दिनभर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आये नगर के विभिन्न मार्गो, बाजारों व शिवमंदिरों के आसपास पुलिस व पीएसबी बल तैनात रहा कई स्थानों पर महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रही।
बढती महंगाई के खिलाफ काली पटटी बाधकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
