Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुतला फूंककर जताया रोष

मुजफ्फरनगर। देश के पूर्व प्रधानमन्त्री विषय मे भाजपा विधायक द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध मे कंाग्रेसियो ने भाजपा विधायक का पूतला फूंक कर विरोध व्यक्त किया। 3 17 |
आरोप है कि खतौली विधायक ने बीते दिन पूर्व प्रधानमन्त्री स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू पर अशोभनीय टिप्पणी की थी।

जिससे ब्राहमण समाज व कंाग्रेस कार्यकर्ताओ मे भाजपा विधायक के खिलाफ रोष बन गया। इसी संदर्भ मे आज नगर के अहिल्याबाई चैक पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक का पूतला फूंक कर अपना रोष जताया। इस दौरान कांगे्रसी नेता शानदार गुफरान, जुनैद रऊफ सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर। ब्राहमण समाज की बैठक मे भाजपा विधायक की कथित टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया गया।
नगर के टाउन हाॅल सभागार मे ब्राहमण समाज की बैठक आयोजित गई। जिसमें ब्राहणम समाज के लोगो ने खतौली विधायक विक्रम सैनी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमन्त्री स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए कडे शब्दो मे निन्दा की। बैठक मे मुख्य रूप से ब्राहमण समाज के संरक्षक पंडित जय कुमार शर्मा, पंडित उमादत्त शर्मा, सतीश शर्मा, राकेश शर्मा, अमलेश शर्मा, बिटटू प्रधान, पंडित कालूराम शर्मा, सुबोध शर्मा सहित ब्राहमण समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk