उत्तर प्रदेश

Shravasti News: भिनगा थाने में सिपाही गरिमा सिंह के साथ बर्थडे पार्टी मना रहे प्रभारी निरीक्षक, viral news

Shravasti News:कोतवाली भिनगा प्रभारी निरीक्षक को अपना जन्म दिन थाने में सेलिब्रेट करना पड़ा। आखिर कुछ तो मजबूरियां रही होगी कि उन्हें पुलिस स्टेशन में जन्मदिन मनाना पड़ा। हद तो यह है कि उनके जन्मदिन के आयोजन में कोतवाली का केवल एक सिपाही ही शामिल हुआ।

वैसे तो पुलिस स्टेशन लोगों की समस्याएं सुनने और उनका निराकरण करने के लिए होता है। वहां पर किसी का निजी कार्यक्रम नहीं हो सकता है। पर शायद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के पास समय नहीं रहा होगा सो उन्हें अपना जन्मदिन थाने में ही सेलिब्रेट करना पड़ा।

फोटो में इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह थाने के सिपाही गरिमा सिंह की उपस्थिति में अपने जन्मदिन को सेलिब्रिट करते हुए दिख रहे हैं। गरिमा सिंह के मुंह पर केक लगा हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि केक काटने के बाद वहां मौज मस्ती भी हुई।

ऐसे में जो अपनी समस्याएं लेकर थाने में आए होंगे उनके ऊपर क्या प्रभाव पड़ा होगा। जो थाने में बंद है उन पर क्या प्रभाव पड़ा होगा? इन तमाम सवालों के साथ लोगों के मन में एक अन्य सवाल भी है कि आख़िर थाने के और सिपाही साहब की जन्मदिन की पार्टी में कहाँ थे।हांलाकि इस जन्मदिन सेलिब्रेशन की viral हुई फ़ोटो ने आला पुलिस हुक्मरान की नींद उड़ा दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =