सिद्धार्थ कालोनीवासियों को अव्यवस्था से छुटकारा दिलाया जायेः रेवतीनंदन
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड पर स्थित सिद्धार्थ कालोनी के प्रतिष्ठित निवासियों ने प्रमुख व्यापारी नेता रेवतीनंदन सिंघल के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी दी कि पिछले काफी समय से कालोनी में स्थित एक नर्सिग होम के कारण कालोनीवासियों का जीवन दुर्भर हो गया है।
प्रतिदिन मरीज व तिमारदारों के बेतरतीब वाहन कालोनीवासियों की परेशानी का सबब बन गये है। व्यापारी नेता रेवतीनंदन सिंघल ने आरोप लगाया कि तिमारदारों व मरीजों की आड मेंबाहर से आने वाले कथित असमाजिक तत्व देर रात्रि तक कालोनी में घूमते रहते है
जिसके कारण कालोनी की महिलाओं का बाहर सड़क पर निकलना दुर्भर हो गया है। उन्होंने पिछले दिनों घटी घटना के संदर्भ में बताया कि यूं तो कई साल से इस कालोनी की भयावह स्थिति बनी हुई है
लेकिन नर्सिग होम वालो को इस बाबत समय समय पर जानकारी दी गयी जिन्होंने समय पर केई गौर नहीं किया। पिछले दिनों जो वाहन खडे करने के ऊपर विवाद उत्पन्न हुआ था। उसमे दोनों पक्षों द्वारा पुलिस में एफआईआर दर्ज की हुई है और पुलिस की जांच जारी है।
कालोनीवासियों ने आरोप लगाया कि इस मामले को राजनैतिक तूल देकर बेवजह हवा दी जा रही है। रेवतीनंदन सिंघल ने पत्रकारों से कहा कि नर्सिग होम के पास लगभग एक हजार गज जगह है वे चाहे तो वाहनों की पार्किग अपने नर्सिग होम के कैम्पस में कर सकते है
जिससे कालोनीवासी राहत की सास ले सकेंगे। रेवतीनंदन सिंघल एवं कालोनीवासियों ने इस बात का खंडन किया कि नौजवानों में से किसी ने पिस्टल निकालकर हवा में लहराई अथवा डराने का प्रयास किया।
रेवतीनंदन सिंघल ने पुलिस प्रशासन से एवं समाज के संभ्रात नागरिकों से अपील की कि है कि वे इस विवाद को सर्वमान्य हल के रूप में सुलझवाने में मदद करे।
पत्रकार वार्ता में रेवतीनंदन सिंघल के अलावा मुकेश बंसल, उमेश बंसल, राजन तायल, श्रेय गोयल, सुशील, पदम बंसल, नीरज गोयल, संदीप गर्ग एडवोकेट, प्रवीन आदि मौजूद रहे।
