उत्तर प्रदेश

Siddharthnagar News: देवरानी के इकलौते बेटे का गला दबाकर हत्या, छुपा दिया गहरे पानी में

Siddharthnagar News:  त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी देवरानी के इकलौते बेटे का गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद मासूम के शव को गांव के पश्चिम स्थित तालाब के पास गहरे पानी में छुपा दिया।सूचना पर पंहुची त्रिलोकपुर पुलिस ने आरोपी महिला के निशानदेही पर तालब के पास से मासूम की लाश बरामद कर लिया।

मृतक की मां के तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफतार करने के साथ ही बच्चे की लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी अकरम व इस्लाम दोनो भाइयों का परिवार आपस में बंटवारा कर रहते है।

मासूम बच्चे को खाना खिलाकर शौच के लिए चली गयी

दोनो भाई अपने रोजी रोटी के लिए मुम्बई में है, लेकिन दोनों की पत्नियां गांव पर लोहरौला में रहती है। शनिवार को छोटे भाई की पत्नी ने अपने मासूम बच्चे को खाना खिलाकर शौच के लिए चली गयी। करीब एक घंटे बाद वापस आयी, तो बच्चे को ना देख घबरा गई। जेठानी से पूछने पर उसने खुद को नीद में होने की जानकारी दी।

इसके बाद देवरानी ने पूरी घटना बतायी, तो उन्होन तत्काल सूचना त्रिलोकपुर पुलिस को दिया। मौके पर लोहरौली गांव पंहुचे प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर राम कृपाल शुक्ल की टीम ने दोनो महिलाओं से बात कर थाने ले गये।

आरोपी जेठानी जैनब

रात में पुलिस ने आरोपी जेठानी जैनब से थाने पर पूछा, तो उसने बताया की उसने बच्चे का गला दबाकर मारने और लाश को गांव के पश्चिम स्थित तालाब के नीचे तलपटना (सैवालों) के नीचे पानी मे छिपाने की बात बतायी।

आरोपी के बताए स्थान पर करीब दस बजे रात मे पुनः वापस पंहुची त्रिलोकपुर पुलिस ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला और देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल हत्या का कारण पता नही चल सका हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 17 =