वैश्विक

Sikh for Justice  संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा की ‘नागरिक गिरफ्तारी’ के लिए इनाम की घोषणा की

Sikh for Justice  संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में  भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा की ‘नागरिक गिरफ्तारी’ के लिए एक लाख कैनेडियन डॉलर के नकद इनाम की घोषणा की है. इस कट्टरपंथी खालिस्तानी अलगाववादी ने ‘इनाम’ की घोषणा करते हुए वर्मा पर ‘दुर्भावनापूर्ण’ तरीके से एयर इंडिया के लिए आतंकी खतरे का हौव्वा खड़ा करने का आरोप लगाया.

पन्नू ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर 19 नवंबर को अहमदाबाद में होने वाले आईसीसी विश्व कप फाइनल के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट्स से सफर न करने की चेतावनी दी थी. उसके इस वीडियो पर हंगामा होने पर कनाडाई सरकार और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा था कि वे संभावित आतंकी खतरे की जांच कर रहे हैं.कनाडा की आपराधिक संहिता की धारा 494 (1) में ‘नागरिक गिरफ्तारी और आत्मरक्षा अधिनियम’ में ये प्रावधान किए गए हैं…

(1) कोई भी बिना वारंट के किसी दूसरे शख्स को गिरफ्तार कर सकता है;

(ए) ऐसा व्यक्ति जिसे वह अभियोग योग्य अपराध करते हुए पाता है; या

(बी) ऐसा व्यक्ति जिसके बारे में वह उचित आधार पर विश्वास करता है कि

(i) उसने एक आपराधिक कृत्य किया है, और

(ii) उन लोगों से भाग रहा है या उनका पीछा कर रहा है जिनके पास उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने का कानूनी अधिकार है.

Sikh for Justice पन्नू ने वर्मा पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच से ‘ध्यान भटकाने’ के लिए एयर इंडिया पर आतंकी खतरे का झूठा आरोप लगाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ‘निज्जर की हत्या में भारतीय उच्चायोग की भूमिका को लेकर हो रही कनाडा की जांच को पटरी से उतारने के उद्देश्य से, वर्मा ‘बॉयकॉट एयर इंडिया’ को ‘आतंकवादी खतरे’ के साथ जोड़कर गलत प्रचार कर रहे हैं और कनाडाई सिखों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21212 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 3 =