उत्तर प्रदेश

Mathura: पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, नौ लोग झुलसकर घायल

Mathura गोपालबाग में पटाखा बाजार की कुछ दुकानों में रविवार को आग लगने से एक फायरमैन सहित नौ लोग घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘गोपालबाग इलाके में पटाखे की सात दुकानों में आग लग गई. इस घटना में नौ लोग झुलसकर घायल हो गए. ऐसा लगता है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.’

पुलिस ने बताया कि इन सात दुकानों को पटाखे बेचने की अनुमति थी. इस बीच, महावन के क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि घटना दोपहर में राया के गोपालबाग स्थित अस्थायी पटाखा बाजार में हुई. घटना के वक्त पटाखा बाजार में भीड़ थी और लोग पटाखे खरीदने में व्यस्त थे.

सिंह ने आगे बताया कि आज एक दुकान में लगी और देखते ही देखते उसने साथ की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के वक्त पटाखा बाजार में भीड़ थी और लोग पटाखे खरीदने में व्यस्त थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

सिंह ने बताया, ‘सात दुकानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ. इनके दुकानदार अपने-अपने यहां रखे पटाखों को बचाने की कोशिश में झुलसकर घायल हो गए. अचानक पटाखे से चिंगारी निकली और आग एक दुकान से दूसरी दुकान तक फैल गई. मौके पर मौजूद फायरमैन चन्द्रशेखर उपकरणों की मदद से बचाव कार्य में जुट गए और आग को करीब छह दुकानों तक फैलने नहीं दिया.’

सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी  ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से  बताया, ‘बिजली के तार से कुछ चिंगारी पटाखों पर गिरी और जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग तेजी से फैल चुकी थी.’उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया गया. सिंह ने बताया कि घटना से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 4 =