उत्तर प्रदेश

Sitapur News: लखीमपुर से सीतापुर की ओर जा रही इनोवा कार से 18 लाख रुपए बरामद

Sitapur News हरगांव पुलिस व फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने एक इनोवा कार से 18 लाख रुपये चेकिंग के दौरान बरामद किया। यह सफलता पुलिस को उस वक्त लगी जब पुलिस फ्लाइंग स्क्वायड टीम के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। तभी लखीमपुर से सीतापुर की ओर जा रही एक इनोवा कार से 18 लाख रूपया बरामद किया।

यह रुपया लखीमपुर खीरी के शुगर इंडस्ट्र के एक व्यवसाई का बताया जा रहा है। पुलिस ने पैसा कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।जानकारी के तहत चुनाव के दौरान जिले की सीमा पर थाना हरगांव क्षेत्र में सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज के निकट फ्लाइंग स्क्वाड टीम पुलिस के साथ चेकिंग कर रही थी।

तभी पुलिस ने लखीमपुर की तरफ से आ रही एक इनोवा कार को रोका। तलाशी के दौरान कार में से 18 लाख रूपया बरामद हुआ है। पुलिस ने जब जानकारी की तो कार सवार अनूप अग्रवाल ने बताया कि उनकी महोली तहसील के मस्जिद में लगी श्री लक्ष्मी नारायण शुगर इंडस्ट्रीज में खरीदे गए गन्ना का भुगतान करने के लिए पैसा ले जाया जा रहा है।

मगर पुलिस ने उनकी एक न सुनी और पैसा कब्जे में ले कार सहित सभी को हिरासत में ले लिया और सभी को थाना लाया गया। बताया जाता है कि पैसा लाने के बारे में अनूप अग्रवाल ने पीएनबी बैंक का पत्र तथा विड्राल भी दिखाया। मगर पुलिस ने उसे स्वीकार नहीं किया।

बताया जाता है कि रजत अग्रवाल ने पैसा निकाला था। कार में रघुनाथ अग्रवपाल, दीपक अग्रवाल, संतोष अग्रवाल मौजूद थे। इस मामले में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पैसा कहां से लाया गया है तथा कहां ले जाया जा रहा था इस मामले की छानबीन की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग को भी बुलाया गया है। पूरी छानबीन हो जाने के बाद ही कोई अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − seven =