गांव के ही कुछ युवको ने बदनियती के चलते विवाहिता के साथ की छेडखानी
मुजफ्फरनगर। घर से पशुओ का चारा लेकर घेर मे जा रही विवाहिता के साथ गांव के ही कुछ युवको ने बदनियती के चलते छेडखानी व मारपीट कर डाली। पीडिता का आरोप है कि इस मामले मे मुकदमा दर्ज हो चुका है।
परन्तु अभी तक आरोपितो के खिलाफ कार्यवाही नही हो सकी है। पीडिता ने डीएम से इस मामले मे मद्द की गुहार लगाई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी तानिया पत्नि सोनू ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि 20 दिसम्बर 2020 को रात मे करीब 8 बजे वह अपने घर से घेर मे लगी कुट्टी मशीन पर पशुओ के लिए चारा लेने के लिए जा रही थी।
तानिया का आरोप है कि उसकी समय गली मे रास्ते से आ रहे प्रवीण ने बुरी नियत से उसके साथ छेडखानी व मारपीट की। जिसमे प्रार्थिया के कपडे भी फट गए।
उसके द्वारा मदद के लिए चीखने-चिल्लाने पर मौके पर अमरजीत व लाला पत्नि कर्मवीर पहुंच गए। जिन्हे देखकर विपक्षी उसे धक्का देकर और पेट मे लात व घुटने की चोट मारकर धमकी देते हुए फरार हो गए।
उसके परिजनो ने गांव के ही एक डाक्टर से दर्द से आराम के लिए इंजेक्शन व दवाई पिलवाई। जिससे उसे एक दो दिन आराम रहा परन्तु 23 दिसम्बर को असहनीय दर्द होने पर प्रार्थिया के परिजन उसे अल्ट्रासाउण्ड हुआ।
जिसमे महिला अस्पताल की डाक्टर ने बताया कि प्रार्थीया का गर्भपात हो गया। इस सम्बन्ध मे 24 दिसम्बर 2020 को आरोपियो के खिलाफ शहर कोतवाली मे मुकदमा दर्ज हो चुका है
परन्तु अभी तक आरोपियो की गिरफ्तारी/कार्यवाही नही हो सकी है। प्रार्थीया तानिया का कहना है कि यदि विपक्षी प्रवीण पुत्र चतरसिह के खिलाफ ठोस कार्यवाही अमल मे लाई जाए।

