उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: हीरालाल चौहान हत्याकांड में 5 दोषियों को 10-10 वर्ष कैद की सजा

Sonbhadra News: जिले के बहुचर्चित हीरालाल चौहान हत्याकांड में गुरुवार (24 नवंबर) को कोर्ट का फैसला आ गया। यह मर्डर केस 14 वर्ष से भी अधिक पुराना है। मामले में 5 दोषियों को 10-10 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने ये फैसला सुनाया। सबूतों और वकीलों द्वारा दी गई दलीलों के आधार पर दोष सिद्ध होने पर बबुंदर, सुरेश, दीनानाथ, आदित्य और लल्लू भारती को 10-10 वर्ष की कैद तथा 14-14 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में 6-6 माह अतिरिक्त कैद होगी।

राबर्ट्सगंज कोतवाली  क्षेत्र के गोइठहरी गांव निवासी सुभाष चौहान पुत्र हीरालाल ने तहरीर दी थी। जिसमें कहा गया कि, 29 मार्च 2008 की रात उसके पिता हीरालाल और माता लीलावती घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। वह पत्नी सरिता के साथ घर के अंदर था। देर रात करीब एक बजे उसकी मां की बचाओ, बचाओ की आवाज सुनाई दी।

शोर सुनने पर वह दरवाजा खोलकर बाहर आया। जब वह और उसकी पत्नी बाहर आए तो देखा कि बबुंदर, सुरेश, दीनानाथ, आदित्य और लल्लू भारती उसके पिता को मारने आया था। मौका मिलते ही बबुंदर ने कुल्हाड़ी से उसके पिता के सिर पर 2-3 वार किया। इसके बाद धमकी देते हुए चले गए। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

तहरीर में ये भी कहा गया कि, बंटवारे को लेकर करीब डेढ़ साल पहले झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश को लेकर हत्या की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मर्डर समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

जांच के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने का दावा किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को दोषी पाया। दोष सिद्ध होने पर गोइठहरी गांव निवासी बबुंदर पुत्र स्व. रामचंद्र, सुरेश पुत्र अक्षयबर, दीनानाथ उर्फ लल्ले पुत्र प्रधान चौहान, आदित्य पुत्र रामनरेश व लल्लू भारती पुत्र बुधिराम को 10-10 वर्ष की कैद सजा सुनाई। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − six =