उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: डीएम ने क्षेत्र पंचायत के कार्यों की जांच के दिए निर्देश, भुगतान में गड़बड़ी

Sonbhadra News: चतरा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत के कार्यों की ठेकेदारी में  ठेका आवंटन- भुगतान में गड़बड़ी को लेकर जहां जांच शुरू हो गई है। वहीं, बगैर फाइल तैयार हुए ही कथित भुगतान कराने के आरोप ने चतरा ब्लॉक में हड़कंप की स्थिति पैदा कर दी है। चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ठेका आवंटन और पूर्व में कराए गए कार्यों तथा भुगतान में कथित गड़बड़ी को लेकर चतरा ब्लॉक एक पखवाड़े से आपसी खींचतान और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का अखाड़ा बना हुआ है। प्रमुख के करीबियों पर जहां अकाउंटेंट कक्ष में ताला जड़ने के आरोप लग चुके हैं।

 ब्लॉक कर्मियों की तरफ से कार्य बहिष्कार तथा प्रमुख के समर्थकों की तरफ से गड़बड़ी के जांच की मांग को लेकर ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन कर भी आवाज उठाई जा चुकी है। आरोपों के घेरे में आ रहा पक्ष जहां प्रमुख समर्थकों पर, प्रमुख के करीबियों को ठेका दिए जाने के लिए दबाव लगाने का आरोप लगा रहा है।

 प्रमुख प्रतिनिधि की तरफ से कथित गड़बड़ियों को लेकर अधिकारियों से शिकायत भी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त एनआरएलएम अरुण कुमार जौहरी से जांच शुरू करा दी गई है। कहा जा रहा है कि चतरा ब्लॉक में कई ऐसे कार्य किए गए हैं जो वजूद में है ही नहीं।

बगैर फाइल तैयार किए ही अकाउंट विभाग की तरफ से भुगतान किए जाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। सेलफोन पर हुई वार्ता में प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह कहते हैं कि एक नहीं कई गड़बड़ियां की गई हैं। ऐसी-ऐसी फाइलें हैं जिस पर प्रमुख को हस्ताक्षर करने से भी डर लगने लगा है।

बगैर फाइल तैयार किए ही भुगतान कराने के लिए दबाव भी डाला जा चुका है। जब उन्होंने एतराज किया तो उन पर दूसरे तरीकों से दबाव बनाया जाने लगा। इसको लेकर जब उन्होंने बीडीओ और अकाउंटेंट से जानकारी मांगी तो किसी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका।

तब उन्होंने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी चतरा शुभम बरनवाल का कहना था कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं। उसके बाबत वह जांच अधिकारी को जरूरी जानकारी दे चुके हैं।

 बगैर फाइल तैयार कराए भुगतान या फाइल तैयार होने से पूर्व ही भुगतान की बात तो वह ट्रेनिंग से लौटने के बाद इसकी जांच करेंगे। वहीं जांच कर रहे उपायुक्त एनआरएलएम अरुण कुमार जौहरी का कहना था कि जांच चल रही है।

संबंधित पक्षों से जरूरी जानकारियां ली गई हैं। जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी। जांच कब तक पूरी होने की उम्मीद है इस पर उनका कहना था कि जब तक जांच पूरी नहीं कर लेते, तब तक इस बारे में कुछ कहना ठीक नहीं रहेगा।

Twitter 1 |

 

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 2 =