Sonbhadra News: किसान रामआसरे के दाहिनी कनपटी पर गोली मारकर हत्या
Sonbhadra News: : बिसहार पहाड़ी पर सोमवार की देर रात बारात से लौट रहे किसान रामआसरे की गोली मारकर हत्या. वारदात का कारण तीन दिन पूर्व खेत से पानी का पाइप गुजारने को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है। पुत्र की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित तीन नामजद सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए, पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
बताते हैं कि रामआसरे मौर्य (50) पुत्र स्व. मुराही निवासी मंगरहा थाना करमा क्षेत्र के सरंगा गांव में एक बारात मंं शिरकत करने बाइक से गए हुए थे। वहां से रात 10 बजे के करीब वापस हो रहे थे। जैसे ही वह बिसहार पहाड़ी से होकर गुजरने वाले रास्ते पर पहुंचे, चार लोगों ने उन्हें रोक लिया।
पुत्र संतोष मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके गांव के राजेंद्र मौर्य पुत्र गुप्त मौर्य, उसके बेटे जसवंत मौर्य, बिसहार गांव निवासी रामनिहाल बिंद से खेत से पाइप बिछाने को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात वह अपने पिता और चचेरे भाई गोलु पुत्र घासी मौर्य, गांव के लालू मौर्य पुत्र राजकुमार के साथ केकराही क्षेत्र के कठपुरवां गांव में शादी में गए हुए थे।
रामनिहाल भी शादी मे आया था। उनलोगों से यह पूछ रहा था कि घर कब जाएंगे। रात 9.30 बजे वह पिता और चचेरे भाई के साथ कठपुरवा से घर के लिए चले। बाइक उसके पिता चला रहे थे। पीछे वह और उसका चचेरा भाई बैठा था। जैसे ही जोगनी लोडउठा गांव के नजदीक पहुचे। जसवंत मौर्य एक व्यक्ति के साथ बाइक से वहां पहुंचकर पीछे लग गया।
रामनिहाल और राजेंद्र अपनी-अपनी बाइक से वहां आ गए। रात करीब 10 बजे बिसहार पहाड़ी पर जैसे ही संतोष, उसके रामआसरे को, पीछे आ रहे लोगों ने आगे बढ़कर रोक लिया और उलझ गए। जसवंत ने अपने पिता सहित अन्य के ललकारने पर रामआसरे के दाहिनी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद चारों तीन बाइक से बिसहार की तरफ भाग गए।
संतोष ने भागकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रात में ही शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। आरोपियों की भी तलाश की गई लेकिन वह भाग निकले।
मृतक के पुत्र संतोष मौर्य की तहरीर पर राजेंद्र मौर्य, उनके बेटे यशवंत मौर्य, गांव के ही रामनिहाल बिंद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी गई। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व रामाश्रय मौर्य और यशवंत मौर्य के बीच खेत से पानी का पाइप गुजारने को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस ने शांति भंग में चालान भी किया था। करमा थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला खेत से पाइप गुजारने को लेकर हुए विवाद का ही सामने आया है।

