उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: पति-सास सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न की एफआईअ्रार, ओझाई के लिए बुलाकर दुष्कर्म

Sonbhadra News: राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ओझाई के लिए बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की गई। उसने एतराज जताया तो उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अस्मिता तार-तार कर दी गई। प्रकरण में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने के साथ ही, शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गर्या।

पीड़िता की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि वकील राज शेख 58 वर्ष पुत्र स्व. मो. रसीद, निवासी मेहुड़ी खुर्द, रेलवे स्टेशन, थाना रॉबर्ट्सगंज ने उसे ओझाई के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसके साथ अश्लील हरकत की गई।

जब उसने विरोध किया तो उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक तहरीर के आधार पर धारा 354, 354बी ,376, 506 आईपीसी और 3 (2) 5 एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।

वहीं एसपी डा. यशवीर सिंह की तरफ से मामले में आरोपी के शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसके क्रम में चैकी प्रभारी कांशीराम आवास बालेंद्र यादव की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को चंडी तिराहा के पास से दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन निवासी रीना की तहरीर पर चोपन पुलिस ने पति-सास समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप और एसपी के निर्देश पर की गई।

बताते हैं कि रीना की शादी बिहार में रोहतास जिले के सासाराम एरिया स्थित देवरी गांव निवासी बिट्टू पांडेय के साथ 11 दिसंबर 2020 को हुई थी। आरोप है कि उसके बाद उसे काफी प्रताड़ित किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + nine =