वैश्विक

South Africa: झोपड़ी में रखे गैस सिलेंडर में हुआ रिसाव, तीन बच्चों समेत 16 लोगों की मौत

South Africa जोहानिसबर्ग के पास बोक्सबर्ग शहर में एक सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव होने से तीन बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने यह जानकारी दी. वहीं आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, कम से कम 24 लोगों के मारे जाने की आशंका है.

पुलिस और आपातकालीन सेवाओं द्वारा बताई गई मृतक संख्या में विसंगति क्यों है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है. दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने बुधवार को बताया कि हादसा जोहानिसबर्ग के पूर्वी इलाके में बोक्सबर्ग शहर में एक बस्ती में हुआ.

आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता विलियम नतलाडी ने बताया कि एंजेलो बस्ती में एक झोपड़ी में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण यह हादसा हुआ. रिसाव अब बंद हो गया है और बचाव कर्मी घटनास्थल पर हताहतों की तलाश कर रहे हैं.

नतलाडी ने कहा, ‘‘ शव घटनास्थल और उसके आसपास पड़े हैं.’’ उन्होंने बताया कि जांचकर्ता और विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. बोक्सबर्ग में पिछले वर्ष क्रिसमस की पूर्व संध्या पर तरलीकृत पेट्रोलियम गैस ले जा रहे एक ट्रक के पुल के नीचे फंस जाने और विस्फोट होने से 41 लोगों की मौत हो गई थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + sixteen =