वैश्विक

जमील शेख हत्याकांड का खुलासा, स्पेशल टास्क फोर्स ने शूटर इरफान को किया गिरफ्तार

 महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे में बीते साल नवंबर में हुई मनसे नेता जमील शेख (Jameel Sheikh) की हत्या का खुलासा हो गया है। उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने इस हत्याकांड में शामिल शूटर इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में खुलासा हुआ है कि जमील शेख की हत्या के लिए दस लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।

बता दें कि हत्याकांड में शामिल शूटर इरफान को UP एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। इरफान गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि शूटर के गिरफ्तार होने से मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। जमील शेख की हत्या महाराष्ट्र के ठाणे में गोली मारकर की गई थी।

गौरतलब है कि अज्ञात आरोपियों ने बीते साल नवंबर में मनसे नेता जमील शेख (Jameel Sheikh) की ठाणे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की ये पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी।

जिसमें बाइक सवार दो बदमाशों को पीछे से आकर जमील शेख की गोली मारकर हत्या करते हुए देखा गया था। बता दें कि जमील शेख मनसे के वार्ड अध्यक्ष थे।

बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और जमील शेख को निशाना बनाकर उनपर गोली चला दी। सिर में गोली लगने से शेख ने दम तोड़ दिया था।

वहीं, हादसे के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में एक प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट को लेकर कोई विवाद चल रहा था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 20 =