खेल जगत

फ्लाइट छूटने पर खेल निदेशालय ने Blind Cricketer सुजीत मुंडा को भेजा बेंगलुरु

Blind Cricketer सुजीत मुंडा को खेल निदेशालय द्वारा एयर टिकट बुक कराकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से बेंगलुरु के लिये रवाना किया गया. इस दौरान एयरपोर्ट पर खेल निदेशालय के पदाधिकारी उपस्थित थे. आपको बता दें कि देर से एयरपोर्ट पहुंचने के कारण सुजीत मुंडा की सुबह की फ्लाइट छूट गई थी. कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री द्वारा इन्हें खेल किट देने के साथ-साथ सरकारी सुविधाएं देने की घोषणा की गई थी.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से पिछले दिनों उनके रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सुजीत मुंडा ने मुलाकात की थी. इन्होंने सीएम को जानकारी दी थी कि 4 दिसंबर से 17 दिसंबर 2022 तक आयोजित होने वाले ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन टीम इंडिया में हुआ है. सीएम ने सुजीत को क्रिकेट किट दिया था और शुभकामनाएं भी दी थीं.

ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम में चयनित सुजीत मुंडा और उनकी पत्नी अनीता तिग्गा ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान कहा था कि उनका अपना घर नहीं है. फिलहाल वे जगन्नाथपुर के मौसीबाड़ी में रहते हैं. उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है. सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20649 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 5 =