Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सपाईयों ने किसान मसीहा चौ.चरण सिंह को श्रृद्धांजलि दी

मुजफ्फरनगर। सपाईयों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानो के मसीहा चौ.चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।

महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि चौधरी साहब किसान मजदूर व मजलूमो के मसीहा थे। वे जीवन पर्यन्त किसान हितो की रक्षा की लडाई लडते रहे।

उन्होने किसानो की भलाई के लिए अनेक कार्य किए। सादगी के प्रतीत चौधरी चरण सिह सच्चे किसान नेता थे। देशभर के किसानो व बीच उनकी अपनी अमिट छाप थी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी,वरिष्ठ नेता राजीव बालियान एड.,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी,गौरव जैन,शलभ गुप्ता एड.,अमित गुप्ता,शाहिद रूढकली,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + nine =