Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में 74 वे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया, डीएम ने किया सम्मानित

जनपद मुजफ्फरनगर के पुलिस लाइन में आज ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें एसएसपी अभिषेक यादव ने 74 वे स्वाधीनता दिवस के मौके पर तिरंगा लहराया

वही पुलिस लाइन में पहुंचकर मुख्यातिथि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने एसएसपी अभिषेक यादव व पुलिस कर्मचारियों को गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजा और उन्हें सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट किया

जिलाधिकारी ने अपने भाषण में कहा कि देश की सुरक्षा पुलिस और सेना के कंधों के ऊपर है अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाये और देश की सेवा करते रहे एसएसपी ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है.

मैं सभी पुलिसकर्मी और मुजफ्फरनगर वासियों को शुभकामनाएं देता हूं, सभी पुलिसकर्मी बिना भेदभाव अपना फर्ज ईमानदारी से निभाते रहे. ध्वजारोहण के कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ,जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की सुपुत्री भी साथ मे मौजूद रही

जिन्होंने एसएसपी को गैलेंट्री अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएं दी.

वही एसएसपी अभिषेक यादव एसपी सिटी सतपाल अंतिल एसपी देहात नेपाल सिंह एसपी क्राइम एसपी ट्रैफिक आर आई रईस खान व क्षेत्राधिकारी सहित महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20857 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =