Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शिक्षक दंपती ने पीएम तक पहुंचाई किसानों की समस्याएं

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्घ्याओं और पर्यावरण संरक्षण आदि मुद्दों को लेकर देहरादून के एक शिक्षक दंपती ने साइकिल से दिल्ली तक का सफर किया।

दिल्ली में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या रखी। दिल्ली से लौटते वक्त शिक्षक दंपति सुखपाल कोली उनकी पत्नी कल्पा कोली यहां मुजफ्फरनगर में २४ साल से धरनारत मास्टर विजय सिंह से मुलाकात की।

मंगलवार को यहां पत्रकारों से रूबरू होकर उन्घ्होंने अपनी साइकिल यात्रा और पीएम से मिलकर अपनी ओर से रखी गई समस्घ्याओं के बारे में अवगत कराया। दंपती ने कहा कि देश का किसानों इस समय समस्घ्याओं से जूझ रहा है।

केंद्र सरकार को चाहिए कि किसानों की तमाम समस्घ्याओं को दूर करते हुए उनके परिजनों को प्रतिमाह दस हजार रुपये देने का प्रावधान करें। यह पैसा देश के सरकारी कर्मचारियों और गैर सरकारी कर्मचारियों के वेतन से २ फीसद कटौती कर दिया जाना चाहिए। वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर वाहनों को छोड़कर लोगों को साइकिल या अन्य स्रोतों से अपने ऑफिस में काम पर जाना होगा तभी शुद्ध वातावरण रह सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =