Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी ने शहर में मुख्यतः चौराहों पर भ्रमण कर दिये निर्देश

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा सम्पूर्ण देश में लागू लॉक डाउन के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर शहर में मुख्यतः चौराहों (शिव चौक, मिनाक्षी चौक, अस्पताल तिराहा, रूड़की चुंगी) आदि के साथ साथ सम्पूर्ण शहरीय क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा जनपदीय पुलिस फोर्स को लॉकडाउन का कठोरता से पालन करवाने के निर्देश दिए है

एसएसपी द्वारा जनपद में लॉकडाउन के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस कर्मियों को निम्न अग्रलिखित सख्त निर्देश दिए गए है जनपद में यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा लॉक डाउन का उल्लघन किया जाये तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाये

जनपद में प्रत्येक नाकेध्बेरियरों पर सख्ती के साथ चेकिंग की जाये चेकिंग के दौरान बिना अनावश्यक व अकारण घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाये

चेकिंग के दौरान मार्ग में मिलने वाले व्यक्तियों से आने व जाने का कारण पूछते हुए लॉक डाउन के पालन हेतु सख्त हिदयात दी जाये एसएसपी महोदय द्वारा जनपद में लॉकडाउन के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों हेतु ड्यूटी के दौरान की गयी सभी व्यवस्थाओं ( ’मास्क/सेनेटाइजर/सोशल डिस्टेन्स आदि) का भी निरीक्षण किया गया तथा भृमण के दोरान मिलने वाले व्यक्तियों से आने-जाने का कारण भी पूछा तथा सभी को लॉक डाउन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + twelve =