News
खबरें अब तक...

समाचार

वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। शाहपुर पर उ0नि0 विजेन्द्र सिंह द्वारापोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त लूकमाल पुत्र स्व0 जाफर निवासी ग्राम सांझक थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को कसेरवा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा तितावी पर उ0नि0 विनोद तेवतिया द्वारा दहेज अधि0 में वांछित अभियुक्त अरविन्द पुत्र पाला निवासी लडवा थाना तितावी जनपद मु0नगर को तितावी शुगर मिल के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

बेटी को पिता ने मौत के घाट उतारा1 Min 14 |
ककरौली। कलयुगी पिता द्वारा मासूम बच्ची की फावडे से काटकर निर्मम हत्या कर देने की घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारोपी पिता व कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खाईखेडा निवासी वाजिद पुत्र खुर्शीद ने बीती देर रात क्षेत्र के गांव खुजैडा मे ईट भटटे के समीप अपनी ढाई वर्षीय बेटी तरन्नुम की फावडे से गला काट कर निर्मम हत्या कर डाली। कलयुगी पिता द्वारा अपनी मासूम बेटी की हत्या की खबर से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे मे लेकर परीक्षण के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
बताया जाता है कि मूलरूप से थाना मीरापुर के गांव सिकन्दरपुर निवासी वाजिद पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ ककरौली के गांव खाईखेडा मे रह रहा था तथा उसका परिवार भटटे खुजैडा मे ईट भटटे पर मजदूरी करता है। उक्त भटटे पर मेरठ निवासी ईरफान नामक एक अन्य व्यक्ति भी काम करता है। जो कि कथित रूप से तांत्रिक बताया जाता है। घटनाक्रम के अनुसार हत्यारोपी वाजिद ने बीती रात करीब 11 बजे अपनी बेटी को खुजेडा ईट भटटे पर ले जाकर फावडे से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। वाजिद की पत्नि ने अपनी बेटी के लापता होने तथा उसकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी।
मासूम की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। पुलिस ने मृतका की मां से पूरे मामले की जानकारी ली तथा भागदौड कर आरोपी वाजिद व उसके साथी कथित तांत्रिक ईरफान को हत्या मे प्रयुक्त फावडे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुसि सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस घटना से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

एसएसपी ने भ्रमण कर दिये निर्देश2 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा सम्पूर्ण देश में लागू लॉक डाउन के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर शहर में मुख्यतः चौराहों (शिव चौक, मिनाक्षी चौक, अस्पताल तिराहा, रूड़की चुंगी) आदि के साथ साथ सम्पूर्ण शहरीय क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा जनपदीय पुलिस फोर्स को लॉकडाउन का कठोरता से पालन करवाने के निर्देश दिए है एसएसपी द्वारा जनपद में लॉकडाउन के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस कर्मियों को निम्न अग्रलिखित सख्त निर्देश दिए गए है जनपद में यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा लॉक डाउन का उल्लघन किया जाये तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाये जनपद में प्रत्येक नाकेध्बेरियरों पर सख्ती के साथ चेकिंग की जाये चेकिंग के दौरान बिना अनावश्यक व अकारण घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाये चेकिंग के दौरान मार्ग में मिलने वाले व्यक्तियों से आने व जाने का कारण पूछते हुए लॉक डाउन के पालन हेतु सख्त हिदयात दी जाये एसएसपी महोदय द्वारा जनपद में लॉकडाउन के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों हेतु ड्यूटी के दौरान की गयी सभी व्यवस्थाओं ( ’मास्क/सेनेटाइजर/सोशल डिस्टेन्स आदि) का भी निरीक्षण किया गया तथा भृमण के दोरान मिलने वाले व्यक्तियों से आने-जाने का कारण भी पूछा तथा सभी को लॉक डाउन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान3 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाकडाउन घोषणा के बाद जहां एक ओर प्रशासन ने पूरी सख्ती के साथ लाकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिये वहीं 20 अप्रैल से कुछ छूट के समाचार प्रकाशित होते रहे। जिसको लेकर गत दिवस जिला प्रशासन की ओर से एक सूची जारी की गयी जिसमें कुछ उद्योगों को 20 अप्रैल से छूट का प्रावधान किया गया था। अनेक लोग गलत फहमी के शिकार होकर सड़कों पर निकल आये और छूट की उम्मीद में जगह जगह आवागमन शुरू हो गया। इसके बाद सड़कों पर बढ़ती भीड को देखकर प्रशासन ने सख्ती का ऐलान किया तथा नगर में जगह जगह पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाया तथा वाहन चालको को रूकवा कर उनसे पूछताछ की। कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। प्रशासन की विभिन्न व्यवस्थाओ के बावजूद अक्सर बिना किसी काम से भी अपने वाहनो के साथ इधर-उधर घूम रहे है तथा सुबह 6 से 9 के बीच कुछ लोगो द्वारा बिना किसी जरूरी कार्य के ही बाजार मे घूमने तथा दुकानो पर भीड एकत्रित करने आदि के मददेनजर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान वाहनो को रूकवा कर वाहन चालको से पूछताछ की तथा सैकडों वाहनो के चालान भी काटे गए।
एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे शिव चौक, मिनाक्षी चौक, आदि विभिन्न मुख्य चौराहो पर पुलिस ने वाहन चैकिंग की तथा आने-जाने वालो से पूछताछ की। एसपी टै्रफिक बी.बी.सिह की मौजूदगी मे पुलिस टीम ने अस्पताल चौराहे पर चैकिंग की। एसएसपी अभिषेक यादव की मौजूदगी मे पुलिस ने नई मन्डी जानसठ रोड, सूजडू चौक, वहलना चौक आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिग अभियान चलाया। आला अधिकारियो के निर्देश पर शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर सिविल लाइन डी.केेेेे.त्यागी, नई मन्डी कोतवाल दीपक चतुर्वेदी सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारियो ने सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियो की मौजूदगी मे चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा लॉक डाउन के अनुपालन के लिए की गई सख्ती से बिना किसी जरूरी कार्य के इधर-उधर घूमने वाले व्यक्तियो मे हडकम्प मचा रहा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पक्षी बचाओ पानी पिलाओ अभियान की शुरूआत की
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एसएफडी के जिला संयोजक मोहित चन्द्र ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि एबीवीपी मेरठ प्रान्त द्वारा विकासार्थ विद्यार्थी गतिविधि के तहत 18 से 25 अप्रैल 2020 तक पक्षी बचाओ पानी पिलाओ अभियान की शुरूआत की गई है।
एसएफडी के जिला संयोजक मोहित चन्द्रा ने बताया कि मेरठ प्रान्त के 18 जिलो मे यह कार्य चलेगा। यह कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा एक पत्र अपनी छत पर पानी भरकर व दाना गेरकर रखेगा। यह कार्य तहसील,नगर इकाई के स्तर से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया का प्रयोग व व्यक्तिगत वार्ता मोबाइल के द्वारा लोगो को जागरूक किया जाएगा। प्रांत सहमंत्री अनमोल मित्तल ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य इसकार्य मे हिस्सा लेकर जीव-जन्तु, पशु पक्षी कीरक्षा की जा सकती है। जिला संयोजक एस.एफ.डी. मोहित चंद्रा ने कहा कि एक पात्र भरकर अभियान की शुरूआत की प्रदेश संगठन मंत्री ने कि यह अभियान विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही चलती आ रही है। और प्रत्येक कार्यकर्ता हर वर्ष पात्र का वितरण भी करता है, लेकिन लॉक डाउन की वजह से सभी कार्यकार्त सभी से सोशल मीडिया व मोबाइल वार्ता द्वारा व्यक्तिगत आग्रह करेंगे।

लाकडाउन उल्लघंन पर सख्त पुलिस4 Min 7 |
खतौली। प्रशासन ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से शपथपत्र भरवाए। उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई। शपथ में कोरोना से बचाव, सोशल डिस्टेंसिग, घर में सुरक्षित रहे और कोरोना से बचने का संदेश लिखा है। दोबारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यह अभियान देहात व नगरीय क्षेत्रों में चलाया गया।
प्रशासन व पुलिस के प्रयास के बाद भी कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। लोग बेवजह वाहनों से और पैदल घूमते हैं। पुलिस के टोकाटाकी करने पर उक्त लोग बैंक जाने, दवाई लाने व चिकित्सक को दिखाने का बहाना करते हैं। पुलिस को उक्त लोगों से सख्ती से पेश आना पड़ता है। प्रशासन की ओर से रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से अंतिम चेतावनी का शपथपत्र भरवाया गया। कस्बे में लेखपाल संजय चौहान ने मेन रोड, जानसठ तिराहा, बुढ़ाना तिराहा आदि स्थानों पर कार व दुपहिया वाहन सवारों को पीले पर्चे दिए, जिसमें लिखा है कि मैंने लॉकडाउन का उल्लंघन करके समाज व देश को कोरोना संक्रमण के खतरे में डाला है। मैं यह गलती दोबारा न करने की शपथ लेता हूं। अगर मेरे द्वारा भविष्य में यह गलती की जाती है तो जिला प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार माना जाऊंगा। मुझे ज्ञात है कि मेरा कृत्य धारा-१४४ के उल्लंघन के तहत १८८ आइपीसी की धारा-२६९ व २७० एवं महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय है। इसके अलावा कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिग, घर में सुरक्षित रहे, कोरोना संक्रमण से बचे, अपने हाथ जरूर धोएं और स्वस्थ हाथ सुरक्षित आप जागरूकता का संदेश लिखा।

जरूरतमंदों को भोजन वितरित
रोहाना। चरथावल ब्लॉक के बेहडी ग्राम प्रधान चंद्रशेखर त्यागी पूर्व चेयरमैन व बसपा नेता विकास बेहडी कोऑर्डिनेटर सहारनपुर मंडल वे उनकी पूरी टीम में बेहडी गांव में गरीब मजदूरों को दोपहर का खाना वितरण किया दिन प्रतिदिन ग्राम प्रधान बेहडी व बसपा नेता स्वम के खर्चे से खाना बनाकर वितरण कर रहे हैं बेहडी ग्राम प्रधान चंद्रशेखर त्यागी पूर्व चेयरमैन कहना है की सभी लोग लॉक डाउन का पालन करें किसी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर निकले घरों में जाकर खाना वितरण कर रहे हैं इसतकार बेहडी ओमकार त्यागी बेहडी युवा भाजपा नेता गौरव त्यागी बेहडी आदि मौजूद रहे।

कोरोना योद्धाओं का किया स्वागत6 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। कालोनीवासियो ने सभासद,पुलिसकर्मियो तथा सफाईकर्मियो का माल्यार्पण कर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कोविड 19 के खिलाफ चल रही मुहिम मे दिनरात एक कर स्थिती पर काबू पाने के लिए मशक्कत से जुटे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियो के साथ साथ स्वास्थ्यकर्मी तथा सफाईकर्मी भी देश मे चल रहे संकट के इस दौर मे अपना अतुलनीय सहयोग कर रहे हैं। जिनका नागरिको द्वारा विभिन्न स्थानो पर सम्मानित कर मनोबल बढाया जा रहा है। ताकि ये सभी और अधिक उर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह कर सकें।
इसी संदर्भ मे नई मन्डी के वार्ड 24 मे पाटिये के समीप सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए मौहल्लावासियो द्वारा वार्ड सभासद विकास गुप्ता,नई मन्डी चौकी प्रभारी नरेन्द्र सिह व साथी पुलिसकर्मियो, सफाई नायक व सफाईकर्मियो का माल्यार्पण कर एवं उन पर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनिल ऐरन,नारायण ऐरन, प्रदीप जैन, रवि गुप्ता,विपिन शर्मा, राजीव चौधरी आदि मौहल्लावासी मौजूद रहे।

राशन वितरण किया
रोहाना। भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी बेहडी ने आज अपने निवास पर गरीबों मजदूरों परिवार को राशन किट वितरण किया भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी बेहडी ने सभी से अपील की है सभी लोग अपने घरों में ही रहे लाक डाउन का पालन करें किसी आवश्यक काम के लिए ही बाहर निकले कोरोना वायरस भयंकर महामारी से बचें आप सुरक्षित तो सब सुरक्षित।

शराब सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मण्डी पर उ0नि0 राजेश कुमार द्वारा अभियुक्त अजीत पुत्र राजपाल निवासी तिलकनगर थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को तिलकनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 204 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी।

भोजन का कराया प्रबंध
मुजफ्फरनगर। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह श्री गुरु सिंह सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर के सहयोग से जो कल ३ बसें कोटा शहर से स्टूडेंट को लेकर नगर में पधारी है व उनमें ३७ बच्चे जिसमें ३० मुजफ्फरनगर के व ७ बच्चे शामली जिले के वापस अपने अपने घरों में पहुंचे हैं जिन्हें की रैपिड टेस्टिंग के लिए रखा गया है आज प्रातः श्री गुरु सिंह सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर के सहयोग से सभी बच्चों के लिए लंगर ( नाश्ते) का प्रबंध किया गया व सभी बच्चों को बड़े श्रद्धा व प्रेम के साथ लंगर छकाया गया जिसमें कि श्री गुरु सिंह सभा के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा व गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सिडाना व सेक्रेटरी सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करा कि उन्होंने हमारे जिले के सभी बच्चे सकुशल वापस लाने का प्रबंध किया।

 

अपरान्ह १२ बजे से ०३ बजे तक करा सकेगें ०८ अल्ट्रासाउंड सैन्टर पर एमरजैंसी मरीज अपना अल्ट्रासाउंडः नगर मजिस्ट्रेट
मुजफ्फरनगर। नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि कोरोनाध्लोकडाउन के दृष्टिगत जनपदवासियें के हितों का ध्यान रखते हुए जनपद में अल्ट्रासाउंड सैन्टर खोलने व आपात मरीजों के अल्ट्रासांउड करने के लिए जनपद के ०८ चिकित्सकों/रेडियोलोजिस्ट के द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है।
नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि अपरान्ह १२ बजे से ०३ बजे तक एमरजैंसी मरीज अपना अल्ट्रासाउंड जनपद में डा० सुभाष बालियान, सदर बाजार, डा० रेनू गोयल, सदर बाजार, डा० दीपशिखा जैन सदर बाजार, डा० उबैदउर रहमान सदर बाजार, डा० प्रदीप शर्मा अंसारी रोड, डा० सुभाष जैन महावीर चौक, डा० प्रीति गर्ग नई मण्डी तथा डा० विनय गर्ग सदर बाजार में अपना अल्ट्रासाउंड करा सकते है। उन्होने कहा कि यह ध्यान रखा जाये कि अल्ट्रांसाउड के लिए आने वाले मरीजों व उनके साथ आने वाले परिजनो के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाये। सैन्टर पर अनावश्यक भीड इक्कठी न होने पाये।

शासन की सख्ती के बाद पुलिस हुई सख्त
चरथावल। पुलिस की सख्ती के चलते बाजार में व्यापारियों की दुकानों पर भीड़ कम रही। दुकानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग में खड़े नजर आए।
शासन के कड़े रुख के बाद थाने की पुलिस एक्टिव मोड़ में आ गई। नियम विरुद्ध दुकान खोलने वालों को एसओ सूबे सिंह ने बाजार कला और बस स्टैंड पर जमकर हड़काया और वीडियोग्राफी कराई। एसओ ने तमाम स्टाफ की मीटिंग लेकर पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। दधेडू प्रभारी राजकुमार सिंह, हिंडन प्रभारी जितेंद तेवतिया और रणपाल सिंह, बिरालसी प्रभारी संदीप कुमार, कुटेसरा प्रभारी शिवकुमार, अलावलपुर चौकी के इंचार्ज हरिराज सिंह, कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी मौजूद रहे। अधिकांश गांवों में बीट सिपाही द्वारा लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कराकर घर रहने की हिदायत दी गई। दधेडू हिंडन और बिरालसी चेक पोस्ट पर सैकड़ों वाहनों के चालान काटे गए।

खाद्य सामग्री की हो रही कालाबाजारी, बाजार में दोगुने दामों पर दिया जा रहा है सामान, प्रशासन मौन
मुजफ्फरनगर। एक तरफ जहां जिले में कोरोना वायरस को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन में काम धंधा न होने से लोग परेशान हैं वहीं कुछ दुकानदार लॉक डाउन का पूरा फायदा उठाकर राशन का सामान दोगुने-तिगुने दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। आलम यह है कि खाद्य सामग्री को मुंहमांगे दामों पर बेचा जा रहा है और विरोध करने पर अभद्रता तक की जा रही है। लोगों का आरोप है कि इस ओर से प्रशासन ने भी मुंह फेर रखा है, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है जिससे उनके हौंसले बुलंद हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में लॉक डाउन घोषित कर रखा है। इस दौरान लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है। लॉक डाउन के कारण किराना सहित कुछ अति आवश्यक सेवाओं को छूट मिली हुई है, जबकि अन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद हैं जिसका फायदा कुछ मुनाफाखोर दुकानदार उठा रहे हैं और राशन का सामान दोगुने-तिगुने दामों पर बेचा जा रहा है। शुरू-शुरू में प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों की टीम ने दुकानों पर छापे मारकर कालाबाजारी न करने के सख्त दिशा निर्देश देते हुए रेट लिस्ट भी चस्पा कर दी थी लेकिन चेतावनी के बावजूद ऐसे कालाबाजारियों पर कोई असर नहीं हुआ और अभी भी सामानों को दोगुने-तिगुने दामों पर बेचा जा रहा है। आटे का 10 किलो का पैकेट जो 300 रुपये में मिल जाता था, आज उसके दाम 400-450 रुपये तक पहुंच गए हैं, यही नहीं सरसों के तेल के दाम भी 100 के बजाय 120-125 तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा कई ऐसे चीजें जो घर में खाना बनाने के काम में आती हैं, के दामों पर भी मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बीडी का बंडल जो 10 रुपये में आता था, आज उसके दाम 25 रुपये तक पहुंच गए हैं। बीडी-सिगरेट को भी दोगुने दाम में बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है, लॉकडाउन के कारण काम धंधा बंद होने से उनके सामने पैसे की परेशानी भी खडी हो गयी है और दुकानदार दोगुने-तिगुने दाम वसूल कर रहे हैं और विरोध करने पर सामान न देने व अभद्रता करते हैं। प्रशासन ने भी ऐसे मुनाफाखोर दुकानदारों के प्रति मुंह फेर रखा है और कार्रवाई न होने से उनके हौंसले बुलंद हो रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =