Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भौराकलां थाने में किसानों का झंड़ा फहराने पर एसएसपी ने की कार्रवाई, थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। तीनों कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की एफआईआर दर्ज ना होने से किसानों में रोष पनप गया है। गुरुवार को हाई कमान के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने घेराव किया तथा कृषि कानूनों के विरोध में जमकर नारे लगाए।

इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद के भौराकलां थाने में किसानों ने धरने के दौरान अपना झंड़ा फहरा दिया

जिसको संज्ञान में लेते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने थानाध्यक्ष भौराकलां जितेंद्र सिंह तेवरिया को लाइन हाजिर कर दिया और विजंद्र सिंह रावत को भौराकलां प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 14 =