Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सभी योग साधना केंद्रो पर योग साधना शुरू कराई

मुजफ्फरनगर। सरकार के निर्देशानुसार भारतीय योग संस्थान मुजफ्फरनगर में सभी योग साधना केंद्रो पर योग साधना शुरू कराई गई।

संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य व जनपद शामली व मुजफ्फरनगर प्रभारी योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि सरकार ने ५अगस्त से योग कक्षाएँ व्यक्तिगत दूरी बनाकर शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं

उसी क्रम में आज मुजफ्फरनगर व शामली दोनों जनपदो में सभी योग केंद्रो पर आज सुबह योग साधना शुरू कराई गई।
संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में योग साधना के उपरांत योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने सभी साधक एवं साधिकाओं को अयोध्या में प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राम मंदिर के सिलान्यास के उपलक्ष में अपने घरों को दीपावली की तरह सजाने तथा खुशी मनाने का आवहान किया।

इस अवसर पर सभी साधक एवं साधिकाओं ने शासन व प्रशासन के इस निर्णय की सराहना की तथा योग साधना केंद्रो के पुनः संचालन कर खुशी जाहिर की।इस अवसर पर यशपाल सिंह,सत्यवीर पंवार,वीरसिंह,राजीव रघुवंशी,नीरज बंसल,राजपाल,श्रीमती रजनी,ऋतु ,अंजलि,नीलम राठी आदि साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 14 =