Lucknow बसपा हेडक्वार्टर से हटाई गईं मायावती, कांशीराम और अंबेडकर की मूर्तियां?
Lucknow बसपा मुख्यालय से मायावती, कांशीराम और अंबेडकर की मूर्तियां लगाई गई थीं. अब ये मूर्तियां वहां से हटा दी गई हैं. मूर्तियों को कहां शिफ्ट किया गया है इसका अभी पता नहीं चल सका है. हालांकि कहा जा रहा है कि इन मूर्तियों को बसपा सुप्रीमो मायावती के लखनऊ आवास पर शिफ्ट किया गया है. मूर्तियों को हटाने की वजह भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि इसके पीछे 2024 का लोकसभा चुनाव हो सकता है.
बता दें कि बसपा कार्यालय पर लगी इन मूर्तियों पर मायावती हर वर्ष महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने पहुंचती थीं. लेकिन बुधवार को चुनाव तैयारियों को लेकर हुई बैठक के बाद इन मूर्तियों का गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है. यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा है कि मूर्तियों के हटाने के पीछे बसपा की कोई रणनीति हो सकती है. हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है.
गौरतलब है कि मायावती के शासन काल में इन मूर्तियों को बसपा मुख्यालय में स्तःपित किया गया था. इन मूर्तियों के जरिए मायावती ने दलित महापुरुषों और उनकी सियासत का मुद्दा बनाया था.

