वैश्विक

फतेहपुर शांति नगर फायर स्टेशन के पीछे एक घर में पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप

फतेहपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शांति नगर फायर स्टेशन के पीछे एक घर में पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर पांचों के शव निकाले।

फतेहपुर में सनसनीखेज मामला, पांच लोगों की मौत

कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चों को जहर खिलाने के बाद महिला ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शांति नगर निवासी राम भरोसे ढाबे पर काम करता है। वह नशे का आदी है।
चार दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद से वह गायब है। कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था। परिवार के लोग बाहर नहीं दिखाई दिए। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। घर के अंदर शव पड़े हुए थे। सूचना पर पुलिस के बड़े अफसरों का पहुंचना शुरू हो गया है।

कोतवाल रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला श्यामा (40), पिंकी (21), प्रियंका (14), ननकी (10), वर्षा (13) के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। कमरे में जहर की पुड़िया भी मिली है। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही हर पहलू पर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार पति शराब का लती था। नशे में अक्सर पत्नी को बहुत पीटता था। कुछ साल पहले पत्नी को इतना पीटा था कि वह शांतिनगर में रामशरण प्रजापति के घर में आकर छिप गई थी। उसके साथ चार बच्चियां भी थीं। इसके बाद वह निर्वस्त्र होकर हाथ में डंडा लेकर पत्नी व बच्चियों को ढूढता रहा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + four =