Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जमीन के लालच मे किशोर की हत्या – सनसनी

ककरौली। जमीन के लालच मे चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर 15 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा कायम कर घटना की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खरपोड के ग्रामीणो मे उस समय सनसनी फैल गई कि जब ग्रामीणो ने देखा कि चोरावाला-मीरवाला मार्ग पर करीब 15 वर्षीय विनीत पुत्र चन्द्रपाल का गोली लगा शव सडक के किनारे लावारिस अवस्था मे पडा देखा।

युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनो तथा पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

वहीं दूसरी और विनीत की मौत से उसके परिजनो मे कोहाम मच गया। परिजन व पडौसी तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मृतक के पिता चन्द्रपाल ने अपने छोटे भाई जगदीश व उसके बेटे ललित पर विनित की हत्या का अरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

मृतक के पिता का आरोप है कि जमीन के लालच मे ही उसके छोटे भाई जगदीश ने अपने बेटे ललित के साथ मिल कर उसके पुत्र विनित की गोली मारकर हत्या कर डाली। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस घटना की जांच पडताल मे जुट गई है। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =