Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल Muzaffarnagar में स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन

Muzaffarnagar ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया  जिसमें सी०बी०एस०ई० के रिसोर्स पर्सन एवं सहज योग के स्टेट कोर्डिनेटर डॉ० राहुल चावला द्वारा वर्कशॉप में प्रशिक्षण प्रदान किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी द्वारा रिसोर्स पर्सन डॉ० राहुल चावला के स्वागत से हुआ |

इस एकदिवसीय वर्कशॉप का उद्देश्य शिक्षक समाज को तनावमुक्त रखकर, प्रॉब्लम सॉल्विंग, भावनात्मक जागरूकता, आत्मनियंत्रणा, कृतज्ञता एवं आशावादिता जैसे नैतिक गुणों का समायोजन करना था | शिक्षक समाज का भविष्य निर्माता है, एक शिल्पकार है जो कोमलता से विद्यार्थियों को नैतिकता के सांचे में ढालता है | रिसोर्स पर्सन डॉ० राहुल चावला जी के अनुसार तनाव कभी भी, कहीं भी किसी को भी हो सकता है |

यह एक बीमारी नहीं, अपितु एक मानसिक स्थिति है, जिसमें हम अपनी समस्याओं को समझ सकते हैं और उन्हें सकारात्मक रूप से लेकर उनका निवारण करके एक स्वस्थ और सफल जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं | उन्होंने सी०बी०एस०ई मैनुअल एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट पर आधारित क्रियाकलापों के द्वारा विद्यार्थियों में होने वाले तनाव या शिक्षकों द्वारा अनुभव किए गए तनाव को दूर करने हेतु समाधान बताएं |

तनाव न केवल मानसिक, शारीरिक अपितु पारिवारिक सामाजिक समस्याओं को भी जन्म देता है | इसलिए इसे समय रहते दिशाविमुख कर देना चाहिए जिससे व्यक्ति अपने लक्ष्यों को समयानुसार प्राप्त करें और एक स्वस्थ जीवन की नींव रखकर समाज के समक्ष आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर सकें |

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने डॉ० राहुल चावला का विशेष आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक को समाज का दर्पण बताया जो विद्यार्थियों में नैतिकता का मार्ग प्रशस्त करता है, सद्गुणों का विकास करता है | शिक्षको के स्वयं एवं विधार्थियों के तनाव की पहचान और उसको दूर करने के लिए सुझायए गए विकल्पो के लिए रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद किया उन्होंने बताया कि योग और प्राणायाम मनुष्य जीवन को तनाव मुक्त रखने में अहम् भूमिका निभाते है |

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 12 =